Tag-Archive for » Feminism «

मेरे गाँव में हमारे यहाँ जो बाई काम करती है, उसका नाम है ‘ मुनिया की माँ’. मुनिया की माँ का असली नाम मेरे को नहीं पता, न ही मेरे घर वालों को पता है. वो बस मुनिया की माँ हैं. जब उसकी शादी नहीं हुई होगी, तो वो किसी ‘मुन्ना की बेटी’ रही होगी, शादी के बाद जब तक मुनिया का जन्म नहीं हुआ होगा, तब तक शायद वो ‘ रामू की बीबी’ रही होगी. अब क्यूंकि मुनिया का जनम हो गया है, तो भाई उसका नाम मुनिया की माँ नहीं होगा तो क्या होगा?

Feminism क्या है? क्या वो Miss Universe प्रतियोगिता की निंदा करना है? क्या वो ‘Fair and Lovely’ की बुराई करना है? क्या वो political suffragate है? क्या वो abortion का अधिकार है? वो क्या है? Feminism का सबसे पहला काम है मुनिया की माँ को ये ज्ञात करवाना की वो मुनिया की माँ बाद में है, और ‘रामो ’ पहले.