आज कैसा ऊंचा और नीचा दिन निकला! सुबह bank का collections कैसे काम करता है, ये देखने निकल पड़ा. Auto से गया. ऑटो वाले से मैंने ठीक से बात की. जब उतर के पैसे दिए तो उसने कहा, “Sir, आप असली Gentleman हैं. ” मुझे ये ये बहुत अच्छा compliment लगा. एक अरसा हुआ जब किसी ने बिना किसी छुपी आकांक्षा के कुछ अच्छा कहा मेरे बारे में.
फिर collection agent के साथ निकल पड़ा. ये ऐसे लोग थे जिन्होंने 2 साल से पैसा नहीं दिया था. कुछ तो साफ़ बेईमान दिखे , कुछ बेचारे शरीफ भी थे. एक पान वाले एक पास गया जिससे पता चला की उसे फसाया हुआ है किसी ने. बेचारे के ऊपर कानूनी केस भी लगा दिया है ICICI ने ! दू:खी प्राणी ने पहले तो अपना मामला साफ़ किया फिर मेरे को cold drink भी पिलाई, मुफ़्त में. मैंने पुछा की भाई अगर तुमने लोन लिया ही नहीं था तो इतनी किश्त क्यूँ चुकी? वो बोला, ” सर दोस्त ने कहा था की बचा ले”. उसके अपने दोस्त ने उसे fraud केस में फसवा दिया और वो बेचारा उसी को बचाने चला है..
वापस आके दफ्तर में डांट पड़ी की मैंने काम नहीं किया है. मेरी कोई गलती नहीं लगी अपने को. पर कुछ कहा नहीं. Boss ने एक काम करने को कहा, मैंने कहा की सर ये काम दूसरी तरह से करना चाहिए. बॉस ने डांट दिया. मैंने अपनी बात समझाई जो आज field से सीख कर आया था, तो मान गए वो मेरी बात. मुझे अच्छा लगा की चलो आज इतनी मेहनत करने के बाद, कुछ तो ऐसा सीखा की discussion में अपना point defend कर सकूं.
वापस आ के देखा तो फिनलैंड की internship देने से मना कर दिया है. सोचा की कोई न, जीवन में अच्छी चीज़ें भी होती हैं और बुरी भी. आज दरवाज़ा बंद हुआ है, कल कोई और खुलेगा. भगवान् भी आखिर कितना काट सकता है मेरा?
और आखरी में साहब एक SMS आया जिसपे गौर फरमाएं - ” It is not the friend who should be perfect, it is the friendship that should be perfect” .. कितनी सही बात है , है न?
———
छिप-छिप अश्रु बहाने वालों, मोती व्यर्थ बहाने वालों
कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है
— गोपालदास ‘नीरज’
अगर मेरी कोई पहचान है, तो वो ये की मैं बहुत सारी बातों को appreciate कर सकता हूँ. फ़क़त इस चीज़ के, वरुण अग्रवाल में और कुछ भी नहीं है जो उसे अपनी सारी कमजोरियों और मूर्खताओं से बर्बाद होने से बचाता है.
..
धन्यवाद् प्रभु, तुमने कुछ तो अच्छा दिया मुझे!
आज तो अच्छा दिन निकला ! पहले खूब सारा काम था re rating का . मैंने बहुत अच्छी तरह से conference call कर के वो सोल्वे किया…अज्ज मैंने बहुत सारे लोगों से फोन पे बात की और मुझे ऐसा लगा की आज मैं सच में कोई manager वाला काम कर रहा हूँ.. खूब कहा लोगों से, ” SO when are you giving me the job…No no, ….monday is too late, lets do it by today evening!” फिर खूब लोगों के काम solve किये, अच्छा लगा
फिर 5 बजे baskin Robins गए जहाँ 31% discount offer था … छक कर Brownie Sunday खाया
६ बजे gym गया. सोचा आज कम से कम 15 minute दौडूंगा, लेकिन 30 minute तक दौड़ा. उसके बाद weights किये !
वापस आया तो देखा फोन खो गया था . बहुत परेशान हुआ. ढूँढा नहीं मिला. फिर सुदिप्तो ने कहा उन्हें किसी ने दे दिया था… अच्छा लगा
उसके बाद उनसे 1 घंटा गप्पें मारीं घर पहुंचा तो पता चला की पापा मम्मी आने वाले हैं, और मेरी monday Tuesday की छुट्टी approve हो गयी है… अब ख़ुशी ख़ुशी उनके साथ घूमोंगा..
और हाँ, कल महाबलेश्वर जा रहा हूँ
:) बताओ, क्या जीवन सुखद नहीं है??
” तुम ideal husband material हो.”, मुझसे उसने matter-of-factly तरीके से कहा.
मेरा केक मुह में ज्यों का त्यों रह गया
“क्या मतलब है तुम्हारा?” अपना केक चबाते हुए मैंने पूछा.
” मतलब की .. जैसे कुछ लोग होते हैं जो boyfriend material होते हैं, उनके साथ मज़ा तो काफ़ी आता है लेकिन घर पे… मिलाया नही जा सकता , समझ रहे हो न तुम? ” उसने बेबाक विचार व्यक्त किए.
मैं , जो केक खाने में अभी तक व्यस्त था , इस बात के बारे में सोचने लगा. यहाँ मैं बताना चाहूँगा की मैंने कभी अपने बारे में इस नज़रिए से नही सोचा. मैं कैंटीन में हमेशा केक में ज्यादा दिमाग लगता हूँ और अपनी छवि पे कम. मुझे लगता है की यह चीज़ मुझे भ्रम से बचाती है , ये अलग बात है की रोज़ रोज़ केक मेरे वजन को रहस्यमई तरीके से बढ़ा रहा है.
” इसे मैं comment समझूँ की compliment?” , मैंने पूरी सच्चाई से पूछा.
“obviously, compliment था ” , उसने कहा
उसकी आंखों में और उसकी बातों के मतभेद को अगर मैं अनदेखा कर दूँ, तो कहूँगा की मुझे अच्छा लगा.
♂ “Bye”
♀ “What’s that?”
♂ “Kya ‘what’s that?’”
♀ “I mean, that’s not the way to say goodbye!”
♂ “Really? Then what is?”
♀ “You first make a context, then taper off the conversation, and finally say ‘bye’ as a fitting finish”
♂ “Duh??”
♀ “Arre, look at me. I ask how’s the weather, then I talk about….”
♂ (Interrupting) “Hey wait a minute! We already discussed about the weather in Mumbai”
♀ (Gives me an exasperated sigh) “OK. So talk about a movie, about parents, about a collegue”
♂ “There is no interesting Hindi movie going on, nothing happens in my parents lives, My dog is too dumb to be talked about & you know how bad I am at gossiping about people”
♀ “your IQ might be 170, but your EQ is surely in single digit”
♂ “Umm… I don’t know”
♀ “You’re Stupid. Chow!”
♂ “that’s ‘Chow’ all right but that isn’t Ciao.”
♀ “what do u mean its chow but not chow”
♂ “I mean its C-I-A-O but pronounced as Chow, Italian you know”
♀ (blushes) “oh! hi hi …you know my spellings na”
♂ “by my superior IQ I have just calculated that this phone call has already costed you Rs 43 and if we didn’t have this last piece of conversation, you would have saved Rs 5..”
♀ “click”
(call ended)
♂ (To myself) “That’s the secret of the art of saying goodbye”
Decadence is setting in. My ideas & ethics are dying and am everyday getting more and more materialistic.
A number of thoghts cross my mind everyday. This is an attempt to word my emotions on a gamut of things.
If you’re here to find some fun stuff, you’ll be dissapointed. This is meant to be more of a chronicle rather than an intellectual/entertainment portal!
However, if you’re here to see what have i been up to; you’re more than welcome.
Category: CFA, Dev D, Dhol yaara Dhol, Emotion, English, Finance & Economics, Humor, InterviewI, Lyrics, MFE, Nature, Oxford, PEC, Uncategorized, ambition, confusion, crap videos, education, futility, learning, love, movie review, past, poem, present, sweetness, teaching, work satisfaction
Leave a Comment