A beautiful poem on ending relationships/ divorce by Govind mathur. This has been taken from Kavitakosh. This poem and the collection) got the poet Rajasthan Sahitya Academy award in 1986.
A simple poem, but very deep. Mr Mathur blogs at http://www.govind-mathur.blogspot.com/
इस तरीके से नही
पहले हमें
सहज होना होगा
किसी तनाव में
टूटने से बेहतर है
धीरे-धीरे
अज्ञात दिशाओं में
गुम हो जाएँ
हमारे सम्बन्ध
कच्ची बर्फ से नही
कि हथेलियों में
उठाते ही पिघल जाएँ
आख़िर हमने
एक-दूसरे की
गर्माहट महसूस की है
इतने दिनों तक
तुमने और मैंने
चौराहे पर खड़े हो कर
अपने अस्तित्व को
बनाए रखा है
ये ठीक है कि
हमें गुम भी
इस ही
चौराहे से होना है
पर इस तरीके से नही
पहले हमें
मासूम होना होगा
उतना ही मासूम
जितना हम
एक दूसरे से
मिलने के पूर्व थे
पहले मैं या तुम
कोई भी
एक आरोप लगाएंगे
न समझ पाने का
तुम्हें या मुझे
और फिर
महसूस करेगें
उपेक्षा
अपनी-अपनी
कितना आसान होगा
हमारा अलग हो जाना
जब हम
किसी उदास शाम को
चौराहे पर मौन खड़े होंगे
और फिर जब
तुम्हारे और मेरे बीच
संवाद टूट जएगा
कभी तुम चौराहे पर
अकेले खड़े होगें
और कभी मैं
फिर धीरे-धीरे
हमें एक दूसरे की
प्रतीक्षा नही होगी
कितना सहज होगा
हमारा अजनबी हो जाना
जब हम सड़कों और गलियों में
एक दूसरे को देख कर
मुस्करा भर देंगे
या हमारा हाथ
एक औपचारिकता में
उठ जाया करेगा
हाँ हमें
इतनी जल्दी भी क्या है
ये सब
सहज ही हो जाएगा
फिर हमें
बीती बातों के नाम पर
यदि याद रहेगा तो
सिर्फ़
एक-दूसरे का नाम
तुम तितली हो
इठलाती, बल खाती
मुझे बावरा कर मंडराती,
हे मेरी तुम,
तुम मेरे जीवन की रागिनी हो.
Boston , 13 जुलाई 2011
बुझा बुझा सा है,
मेरा रंगीन बगीचा.
मानो लाल पीला नीला,
Daisy और hydangea ,
सब बदल गए मुरझाए सफ़ेद में.
तुम आओ,
मुस्काओ,
बगीचे में रंग भर दो.
हे मेरी तुम,
अपने रस से,
मुझे फिर से जीवित कर दो..
- 4 जुलाई 2011 , boston
Aunt Helen by T S Eliot
Miss Helen Slingsby was my maiden aunt,
And lived in a small house near a fashionable square
Cared for by servants to the number of four.
Now when she died there was silence in heaven
And silence at her end of the street.
The shutters were drawn and the undertaker wiped his feet–
He was aware that this sort of thing had occurred before.
The dogs were handsomely provided for,
But shortly afterwards the parrot died too.
The Dresden clock continued ticking on the mantelpiece,
And the footman sat upon the dining-table
Holding the second housemaid on his knees–
Who had always been so careful while her mistress lived.
====
Death of a mechanic - Paul Pellicci
He was fixing his car
Held up only by a jack
While underneath working
It came crashing down
He was using a ratchet wrench
3/8 socket driven into his skull
Wasn’t all that unusual
3/8 is a very common size.
He was buried
By a neglected wife and kids
The emotion was shock
Those tears seemed dry
We all wondered
Who’s getting his tools?
संगीता जी दिल्ली में रहती हैं और बिखरे मोती नाम का एक ब्लॉग रखती हैं. http://gatika-sangeeta.blogspot.com/ . सार्थक नाम है इनके ब्लॉग का ! इतनी सुन्दर और कोमल रचनायें पढ़ मन गद-गद हो गया. ये सभी कवितायेँ इनके ब्लॉग से ली गयीं हैं और इनके सर्वाधिकार संगीता जी के पास सुरक्षित हैं. मैं इन्हें केवल non -commercial तरीके से प्रस्तृत कर रहा हूँ…
http://gatika-sangeeta.blogspot.com/2011/03/blog-post_18.html पलाश
पलक पर जमी
शबनम की बूंद को
तर्जनी पर ले कर
जैसे ही तुमने चूमा
मेरी आँखों में
न जाने कितने
पलाश खिल गए ….
http://gatika-sangeeta.blogspot.com/2010/09/blog-post.html
खामोशियाँ
ठहर गयीं हैं
आज
आ कर
मेरे लबों पर
खानाबदोशी की
ज़िंदगी शायद
उन्हें
रास नहीं आई
http://gatika-sangeeta.blogspot.com/2010/07/blog-post_21.हटमल
तमन्ना ने तेरी
होठों पे उंगली
रख कर
जैसे ही कहा
“श्श्शश्श”
सारे मेरे ख्वाब
ठिठक कर
रुक गए…
http://gatika-sangeeta.blogspot.com/2010/03/blog-post_24.हटमल
कल्पना के
इन्द्रधनुष को
किसी क्षितिज की
दरकार नहीं
ये तो
उग आते हैं
मन के
आँगन के
किसी कोने में ….
रुक जाता है New York ,
ठहर जातें हैं चलते कदम,
चुप हो जाती है सभी सडकें,
उन चंद लम्हों के लिए,
जब तुम मेरी किसी बात पर,
शर्माती हो…
8 जून २०११, Boston
New York stops.
footsteps stop,
and the streets turn silent,
for those few moments
When while listening to me,
you blush.
नहीं आयीं तुम,
आज फिर से,
न कुछ लिखा ,
न कुछ बताया.
सब मन में छुपाया.
<br>
हे मेरी तुम,
क्यूँ हो ये राज़,
तुम्हारे मेरे बीच,
क्यों हो ये संबंध,
कडवे, संदेह से सींच?
<br>
* “हे मेरी तुम” केदार की अनेक रचनाओ का नाम है. उनकी लेखनी पढ़ते हुए शायद मैं भी अब वैसे ही लिखने लगा हूँ
This poem has been taken from http://vatsanurag.blogspot.com/2008/09/blog-post_07.html . It is a very nice blog where you can read poems spanning the whole spectrum of emotions.
This poem, by Laltu, talks about ‘correct’ distances - It is difficult for me to write what it is about. Suffice to say that I was touched.
१
फिर मिले
फिर किया वादा
फिर मिलेंगे।
२
बहुत दूर
इतनी दूर से नहीं कह सकते
जो कुछ भी कहना चाहिए
होते करीब तो कहते वह सब
जो नहीं कहना चाहिए
आजीवन ढूंढते रहेंगे
वह दूरी
सही सही जिसमें कही जाएँगी बातें
Kedar often did not name his poems. The first lines were the name of the poem, something I dont think makes sense. Have thus changed the name of this poem
भूल सकता मैं नहीं
ये कुच-खुले दिन,
ओठ से चूमे गए,
उजले, धुले दिन,
जो तुम्हारे साथ बीते
रस-भरे दिन,
बावरे दिन,
दीप की लौ-से
गरम दिन ।
(My translation follows)
Try yet I cannot forget,
these open breasted days -
kissed by your lips,
these bright, just bathed days.
The ones spent with you,
these sap filled days.
crazy days.
warm, -
warm like the candle flame days.
She surrenders to him, completely,
letting guards down,
( not wanting to let survival skills kick in)
listening to Simon and Garfunkel,
preach about the subway Gods
ये दोनों कवितायेँ ‘अनुभूति‘ से ली गयी हैं.
उड़ते हुए
कभी
अपने नवजात पंखों को देखता हूँ
कभी आकाश को
उड़ते हुए
लेकिन ऋणी मैं फिर भी
ज़मीन का हूँ।
जहाँ तब भी था - जब पंख ही न थे
तब भी रहूँगा जब पंख झर जाएँगे।
===
ख़तरे
ख़तरे पारदर्शी होते हैं।
खूबसूरत।
अपने पार भविष्य दिखाते हुए।
जैसे छोटे से गुदाज़ बदन वाली बच्ची
किसी जंगली जानवर का मुखौटा लगाए
धम्म से आ कूदे हमारे आगे
और हम डरें नहीं।
बल्कि देख लें
उसके बचपन के पार
एक जवान खुशी
और गोद में उठा लें उसे।
ऐसे ही कुछ होते हैं ख़तरे।
अगर डरे तो ख़तरे और अगर
नहीं तो भविष्य दिखाते
रंगीन पारदर्शी शीशे के टुकड़े।
( As usual, this poem has been taken from Kavitakosh )
Trains entice me. And today, while coming back from wall street I was indeed thinking about how to reach home as quickly as possible.. Probably catch a 2 to 96th Street and then a 1 to 125th Street. The question is : what if journey is staid, and rest is transient? Amazing thought by Kunwar Narayan. Highly Recommended!
हम सब एक सीधी ट्रेन पकड़ कर
अपने अपने घर पहुँचना चाहते
हम सब ट्रेनें बदलने की
झंझटों से बचना चाहते
हम सब चाहते एक चरम यात्रा
और एक परम धाम
हम सोच लेते कि यात्राएँ दुखद हैं
और घर उनसे मुक्ति
सचाई यूँ भी हो सकती है
कि यात्रा एक अवसर हो
और घर एक संभावना
ट्रेनें बदलना
विचार बदलने की तरह हो
और हम सब जब जहाँ जिनके बीच हों
वही हो
Do you proclaim me heartless,
incapable
of loving someone?
Like the yellow leaf of Maple Autumn;
A recipient of adulating eyes,
yet an apathetic passer-by?
========
Flirt, who wants to?
when the heart pines to hear
for the songs of soul
to be heard
through your breath
and your kiss
and your
togetherness.
- Varun. Nov 16, New York
When I plan to flirt ,
In NY’s Central Park
it never works
I
end up
making Haiku remarks.
यह कविता यहा से ली गयी है. ( क़विता कोश)
यह कविता, जो बहुत कम शब्दों में बहुत अधिक कह जाती है, हमे बताती है की कुंवर नारायण को साहित्य अकादमी का सम्मान क्यूँ मिला! बेहद खूबसूरत, कमाल है!
====
उदासी भी
एक पक्का रंग है जीवन का
उदासी के भी तमाम रंग होते हैं
जैसे
फ़क्कड़ जोगिया
पतझरी भूरा
फीका मटमैला
आसमानी नीला
वीरान हरा
बर्फ़ीला सफ़ेद
बुझता लाल
बीमार पीला
कभी-कभी धोखा होता
उल्लास के इंद्रधनुषी रंगों से खेलते वक्त
कि कहीं वे
किन्हीं उदासियों से ही
छीने हुए रंग तो नहीं हैं ?
यह जगह वही है
जहां कभी मैंने जन्म लिया होगा
इस जन्म से पहले
यह मौसम वही है
जिसमें कभी मैंने प्यार किया होगा
इस प्यार से पहले
यह समय वही है
जिसमें मैं बीत चुका हूँ कभी
इस समय से पहले
वहीं कहीं ठहरी रह गयी है एक कविता
जहां हमने वादा किया था कि फिर मिलेंगे
ये शब्द वही हैं
जिनमें कभी मैंने जिया होगा एक अधूरा जीवन
इस जीवन से पहले।
This poem by Kunwar Narayan has been taken from Kavitakosh. It talks about the ambitions of a man, who probably being bored of his mediocre life, wants to start anew, afresh. Reminds me of my days at I Bank. The poem uses simple language and alludes to a meager paycheck being the be all and end all of one’s worth.
मैं इस्तीफा देता हूं
व्यापार से
परिवार से
सरकार से
मैं अस्वीकार करता हूं
रिआयती दरों पर
आसान किश्तों में
अपना भुगतान
मैं सीखना चाहता हूं
फिर से जीना…
बच्चों की तरह बढ़ना
घुटनों के बल चलना
अपने पैरों पर खड़े होना
और अंतिम बार
लड़खड़ा कर गिरने से पहले
मैं कामयाब होना चाहता हूं
फिर एक बार
जीने में
This poem has been taken from the book , “Pank aur patwaar”. This talks about the Dr Jeckyll and Mr Hyde type twin personalities of a person. It is interesting to see how this duality may mean different things. I think Kedar talks about how our socio-economic consciousness restraints us when we try to follow things that make us happy.
खुल गया हूँ मैं ,
धुप में धान के खेत की तरह
हर्ष से हरा-भरा,
भीतर-बाहर लहरा.
मुझे देखता है,
मेरा ही विरोधी व्यक्तित्व,
लालची निगाहों से,
काटकर ले जाने के लिए,
हाट* में बेचकर,
पैसे कमाने के लिए
हाट = weekly village market.
This was written today after being overwhelmed by Anchaliya’s royal treatment at Houston. He went wayyy out of his way to make me feel comfortable and happy. I am in awe of his behaviour.
वापस आने के बाद ख्याल आया,
क्या दोस्ती हम भी उतनी ही निभा पाएंगे?
ये बात सही है की दोस्ती में कमी नहीं,
पर क्या दोस्ती का जूनून दिखा पाएंगे?
फफक उठे सीने से कशिश बन के चस्म -ए-नम,
सवाल है क्या मौके पे निशाँ आयेंगे ?
समझे, या न समझे, वो हमारा बयान,
हर वक़्त हमे वो अपने साथ खड़ा पाएंगे!
वरुण अग्रवाल, २७ अगस्त २०१०
इंतज़ार में,
चुप हैं कलियाँ,
मुस्कुराएं जो तुम आओ,
आँख से आँख मिलाओ,
एकात्म हो जाओ.
I am reading about astronomy these days, what are nakshatras, asterisms etc. Here is a poem by Dushyant Kumar, very much different from his usual style, that talks about eclipse and a women’s beauty. I find these poems, that club human love with Nature’s beauty, to be brilliant.
सध्य्स्रात तुम,
जब आती हो,
मुख कुन्तलों से ढका रहता है,
बहुत बुरे लगते हैं वो क्षण जब,
राहू से काल ग्रसा रहता है* !
( सध्य्स्रात = one who has just bathed ,
.कुन्तल = hair
राहू = an imaginary planet/demon which eats up sun and moon causing solar/lunar eclipses )
पर जब तुम
केश झटक देती हो अनायास
तारों सी बूँदें
बिखर जातीं हैं आसपास
मुक्त हो जाता है चाँद*
तब बहुत भला लगता है!
( अनायास = sudden
* this refers to passing of an eclipse )
I just read this poem in the train. Monsoon is about to arrive… and
I find these words to be the most innocent expression of related
happiness
This poem has been taken from केदारनाथ अग्रवाल’s book - ” पंख और
पतवार”, published in 1980.
बादल और पौधे
पौधे,
बतियातें है पत्तों से,
बादल से कहते हैं-
आओ जी,
आओ जी,
आओ!
बादल,
धमकाते है बिजली से,
पौदों से कहते हैं-
ठहरो जी,
ठहरो जी,
ठहरो !
पौधे,
घबराते हैं गर्मी से,
बादल से कहते हैं-
बरसो जी,
बरसो जी
बरसो !
बादल,
घहराते है करुना से,
पौदों से कहते हैं-
पानी लो,
पानी लो,
पानी !
पौधे,
लहराते हैं लहरों से,
बादल से कहते हैं-
सागर है,
सागर है,
सागर!
यह कविता कविता कोष / http://avinashkishoreshahi.wordpress.com/2010/03/30/ से ली गयी है.
मैं तमाम दिन का थका हुआ, तू तमाम शब का जगा हुआ
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर, तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ
कई अजनबी तेरी राह के मेरे पास से यूँ गुज़र गये
जिन्हें देख कर ये तड़प हुई तेरा नाम लेके पुकार लूँ
लोग कैसे लिख पाते हैं इतने सुन्दर शब्द? मैं हैरान हूँ! कैसे कवि ने “एक बुढाए कुआँ ” कह उसे एक व्यक्तित्व दे दिया है! आह! नमस्तुते कवि, नमस्तुते!
यह कविता http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BE_%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%86%E0%A4%81_/_%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF से ली गयी है
प्यास बुझाता रहा था जाने कब से
बरसों बरस से
वह कुआँ
लेकिन प्यास उसने तब जानी थी
जब
यकायक बंद हो गया जल-सतह तक
बाल्टियों का उतरना
बाल्टियाँ- जो अपना लाया आकाश डुबो कर
बदले में उतना जल लेती थीं
प्यास बुझाने को प्यासा
प्रतीक्षा करता रहा था कुआँ, महीनों
तब कभी एक
प्लास्टिक की खाली बोतल
आ कर गिरी थी
पानी पी कर अन्यमनस्क फेंकी गई एक प्लास्टिक-बोतल
अब तक हैण्डपम्प की उसे चिढ़ाती आवाज़ भी नहीं सुन पड़ती
एक गहरा-सा कूड़ादान है वह अब
उसकी प्यास सिसकी की तरह सुनी जा सकती है अब भी
अगर तुम दो पल उस औचक बुढ़ाए कुएँ के पास खड़े होओ चुप।
[ Word meanings
यकायक = suddenly
जल-सतह = water surface
अन्यमनस्क = the feeling of finding something useless / absent mindedly
सिसकी = sniffle
औचक = surprised/ sudden ]
गुलरभोज में बाबा के कमरे में एक चित्र टंगा था. उगते हुए लाल सूर्य का चित्रण था. साथ ही एक कविता की ये पंक्तियाँ भी थी -
” नए गगन में,
नया सूरज जो चमक रहा है,
ये विशाल भूखंड,
आज जो दमक रहा है,
मेरी भी आभा है इसमें ! “
My sis asked me to find a poem on wine for her ladies club..and look what a gem I found!
“Wine comes in at the mouth
And love comes in at the eye;
That’s all we shall know for truth
Before we grow old and die.
I lift the glass to my mouth,
I look at you, and I sigh.”
जब जाते हो कुछ भूल के आ जाते हो
इस बार मेरी शाल ही कर आए गुम
कहतीं हैं कि तुम से तो ये डर लगता है
इक रोज़ कहीं ख़ुद को न खो आओ तुम
http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A3%E0%A5%80:%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%८८
बंद दरवाज़े,
आज खुले
एक अरसे बाद..
धूमिल हो गयी,
पर रेशमी परी,
की गुलाबी याद..
खुली तो आँखें,
पर क्या ही देखें,
‘साथ’ नहीं है साथ..
पुरानी बातें,
गुजरी रातें,
ख़त्म है उन्माद..
हम तो बोले,
वापस होलें,
काल कोठरी में पार्थ!
There isn’t much that now you can do
So have a smoke and melt in the night dew
Listen to the tick tock of your pocket clock
Wondering if naught is all, all things come to.
Or probably you can have a beer
And look at your despicable self with a sneer
Mediocre you, always knew,
My efforts were impotent, there or here.
So sip the whiskey, soda and scotch
Sit alone on the backside porch
Lo and Behold! As the truth be told
“You were always useless”, Says the watch.