Archive for the Category »love «

My sis asked me to find a poem on wine for her ladies club..and look what a gem I found!

“Wine comes in at the mouth
And love comes in at the eye;
That’s all we shall know for truth
Before we grow old and die.
I lift the glass to my mouth,
I look at you, and I sigh.”

जब जाते हो कुछ भूल के आ जाते हो
इस बार मेरी शाल ही कर आए गुम

कहतीं हैं कि तुम से तो ये डर लगता है
इक रोज़ कहीं ख़ुद को न खो आओ तुम

http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A3%E0%A5%80:%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%८८

पहली एक फिल्म है, दुसरे एक बेहतरीन कलाकार थे जबकि तीसरा एक गाना है. सभी में एक बात सामान्य है, और वो ये की तीनो ही protagonist की नज़र से किसी चीज़ को देखते हैं न की वास्तविकता से. कला की यही बात तो उसे मनुष्य की एक बेहतरीन कृति बनती है! Mulholland Drive में सपने और हकीक़त आपस में चीनी और पानी की तरह घुल मिल जाते हैं, इतना ज्यादा की दोनों में भेद करना असंभव हो जाता है. यहाँ में पाठकों को Mulholland Drive ( Connie Stevens) के Sixteen reasons why I love you गाने की याद दिलाना चाहूँगा. Naomi Watts को लगता है की director उसी को देख रहा है, जबकि वो तो Laura Harring से इश्क फर्मा रहा होता है. पूरा दृश्य Naomi के दृष्टिकोण से फिल्माया गया है!

अब Van Gogh को लीजिये. Starry Night नाम की एक बेहद उम्दा चित्र में रात उमड़ती हुई प्रतीत होती है. तारे घुमते हैं, हवा हिल्गोचे खाती है , चाँद सूर्य से भी ज्यादा दीप्त है… सब कुछ चित्रकार के मन मैं है! लेकिन देखिये वो एक तारे की रात को कैसा अलोकिक बना देता है! मैंने लन्दन में जब इनकी बनाई दृश्यों को देखा तो ठगा सा रह गया !

आखिर में इश्क्यियाँ का गाना ” दिल तो बच्चा है जी”. निर्देशक ने पूरा गाना ऐसे फ़रमाया है की वो खालुजान ( नसीरुद्दीन ) की भावनाओ को दिखता है.. शायद विद्या बालन ने कोई मामूली सी बात नसीर को कही होगी, लेकिन नसीर के किरदार ने उसके अनेक मतलब निकाले.. नसीर का किरदार ‘कृष्णा’ को प्यार करता है और उसे लगता है की कृष्णा भी करती है.. “the heart easily believes what it wants to believe or what it is afraid to believe” .. ज़रा शब्दों पे गौर फरमाईये ..

“किसको पता था ,पहलु में रखा,
दिल ऐसा बाज़ी भी होगा.
हम तो हमेशा, समझते थे कोई ,
हम जैसा हाजी ही होगा
हाए जोर करे, कितना शोर करे
… बेवजह बातों पे ऐंवे गौर करे…
दिल सा कोई कमीना नहीं”
— गुलज़ार

बंद दरवाज़े,
आज खुले
एक अरसे बाद..

धूमिल हो गयी,
पर रेशमी परी,
की गुलाबी याद..

खुली तो आँखें,
पर क्या ही देखें,
‘साथ’ नहीं है साथ..

पुरानी बातें,
गुजरी रातें,
ख़त्म है उन्माद..

हम तो बोले,
वापस होलें,
काल कोठरी में पार्थ!

Sample this beautiful fusion poem from a certain Mr Michael Creighton, who teaches English in a school at Delhi. This poem appeared in the Mint Lounge edition of October 24 2009. This poem was tugged on the bottom right corner of the newspaper and would have most certainly missed my attention, had it not been for the wonderful rhyming pattern that caught my attention. Mr Creighton tries to capture the essence of Urdu Shayari style in English and does an excellent job. I think this is the first poem of its kind that I’ve read.

( For those who are new to Shayari - One of the characteristic things about Urdu couplets ( Shayari ) is that they follow the aa-ba-ba-ba format. While they not necessarily rhyme in the b-b part, the a-a part always matches. )

http://www.livemint.com/2009/10/23225111/New-Delhi-Love-Song.html


Smog and dust mix with the air in New Delhi.

I buy jasmine for her hair in New Delhi.

People come from everywhere to this city;

all are welcomed with a stare in New Delhi.

The finest things in life don’t come without danger.

Eat the street food, if you dare, in New Delhi.

We push in line and fight all day for each rupee.

Can you remember what is fair in New Delhi?

There is nothing you can’t find in our markets.

Socks and dreams sell by the pair in New Delhi.

So many families on the street through the winter;

Sometimes good men forget to care in New Delhi.

My friends ask, Michael, why’d you leave your own country?

I found jasmine for her here, in New Delhi.

( This poem has been taken from http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%A7%E0%A4%A8_%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B9_/_%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF )

There are poems on love. There are poems on Nature. But there are some poems which coalesce both human love and the beauty of nature to produce something that ‘hits’ you. )

सम्बोधन चिन्ह

दिन की फुर्सत के फैलाव-बीच उगे

एक पेड़ के तने से

पीठ टिका कर

जब तुम एक प्रेम-पत्र लिखना शुरू करते हो

कुछ सोचते और मुस्कुराते हुए

तुम्हें अचानक लगता है

कोई तुम्हें पुकार रहा है

कौन है - किधर, इस सूनी दोपहर में

तुम मुड़कर वृथा देखते हो

कि कोई हौले से तुम्हारा कन्धा थपथपाता है

और तुम देखते हो तनिक चौंके-से

पेड़ है, एक पत्ते की अंगुली से छूता तुम्हें–

एक शरारती दोस्ताना टहोका

और तुम उस पेड़ को शामिल होने देते हो अपने सम्बोधन में

सम्बोधन चिन्ह की जगह.

Word meaning

[सम्बोधन चिन्ह = exclamation mark (!)

वृथा = without any reason, useless

हौले =  gently ]

कॉफी की एक चुस्की लेते हुए
वो देखे मुझे,

उसके चेहरे पे एक लट

मैं खो जाऊं कहीं
मेरा हृदय क्षत विक्षत…

( क्षत विक्षत - टुटा हुआ, चकनाचूर जैसे की कांच की टूटी बोतल

चुस्की - sip  )

Category: love, poem  Tags:  One Comment

अतृप्त मैं,
सुदीप्त तुम.
‘औ हमारे मध्य,
अकथ्य खालीपन..

 

( क्षोभ = sadness with a tinge of anger

अतृप्त = unsatisfied

सुदीप्त =  beautiful, bright 

अकथ्य = What couldn’t be said)

Category: Uncategorized, love, poem  Tags:  One Comment

केदारनाथ अग्रवाल की कवितायेँ मुझपे जादू कर देती हैं। वे इतनी सुंदर होती हैं, की मन झंकृत हो उठता है। मसलन यह नमूना देखिये। कवि इसे अपनी octogenarian पत्नी के लिए लिखता है, और कितने कम शब्दों ( 27 शब्द मात्र!) में ही कितना कुछ कह जाता है॥

(http://www.kavitakosh.org/kk/index.php?title=हे_मेरी_तुम_!.._/_केदारनाथ_अग्रवाल)

हे मेरी तुम !
बिना तुम्हारे–
जलता तो है
दीपक मेरा
लेकिन ऎसे
जैसे आँसू
की यमुना पर
छोटा-सा
खद्योत
टिमकता,
क्षण में जलता
क्षण में बुझता ।

( खद्योत = एक छोटी सी नाव जिसपे एक दीपक रखकर नदी में बहाया जाता है, हरिद्वार में प्रचलित)

Category: love, poem  2 Comments
13
Apr

(This poem was written in January 2008 while I was walking on the road outside the US Embassy in New Delhi.)

दुनिया मैं हैं अनेक सुंदर चेहरे,

ये बात है मुझे अच्छी तरह पता।

ऐसा नही कि वो सबसे अलग,

ये चीज़ भी अच्छी तरह मैं जानता ।

लेकिन दिल्ली की किसी सड़क पर,

जब एक हवा का झोंका,

उसके बालों को बिखरा देता है,

उसके साथ बैठे हुए-

जाने क्यों,

मन में एक टीस उभर आती है ।

जाने क्यों,

साँस एक पल ही सही,थम सी जाती है

मैं आँखें कहीं और मोड़ लेता हूँ,

जाने क्या सोचने लगता हूँ ……

Word Meaning

{ टीस = nostalgic pain

झोंका = gust of wind }

Category: love, poem  2 Comments

सीताराम भारतीय की खाली कुर्सी,
उदास आधा चेहरा झुकाए,
करती रहती है किसका इंतज़ार?

इंडिया गेट पे इठलाती हुई शाहजहाँ रोड,
किसी के आने की राह देखते हुए,
है किस कि हँसी सुनने को बेकरार ?

ये कुतुब कि सड़कें,
सुंदर काले रंग का दुपट्टा ओढे,
क्यू हैं किसी का चेहरा देखने को तैयार?

सारे गाने वोही तो हैं,
सारे पकवान यही तो हैं,
देखो सब कुछ तो है वही ,
हर चीज़ अपने स्थान पर खड़ी सही,
पर जाने क्यों लगता है तेरे बिना,
तेरे बिना वो बात नही…..

Category: love, past, poem  3 Comments

Decadence is setting in. My ideas & ethics are dying and am everyday getting more and more materialistic.

A number of thoghts cross my mind everyday. This is an attempt to word my emotions on a gamut of things.

If you’re here to find some fun stuff, you’ll be dissapointed. This is meant to be more of a chronicle rather than an intellectual/entertainment portal!

However, if you’re here to see what have i been up to; you’re more than welcome.