24
Jan

दीवार के सहारे बैठे हुए,जब

मैं कुछ कहते कहते रुक जाता हूँ,

पूछती है मुझसे,

“क्या सोच रहा है,

कहाँ खो गया है ?”

और आंखों में देखते हुए,मेरे

जवाब का इंतज़ार करती है

तब उन लम्हों में,

चुप हो जाता हूँ,

कुछ बहकता हूँ, मैं कुछ खो जाता हूँ।

और उसे कुछ समझ नही आता॥

चेहरे पे उसके उलझन देख,

” अरे ऐसे ही यार! कुछ नही”, मैं हँसता हूँ

वो मुस्कुराती है,

और मैं कुछ और चुप हो जाता हूँ…..

Category: Uncategorized  
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.
2 Responses
  1. Just scribble says:

    nice…

  2. chachi says:

    tum to bade chhupe rustom nikle. but seriously,bhaiyyu–very nice.how very simple and oh so full of meaning.

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>